उत्तर अफ्रीकी देश में बड़ी दुर्घटना, मॉरिटानिया में नाव पलटने से 49 लोगों की मौत, 100 लापता

Boat capsizes: उत्तर अफ्रीकी देश मॉरिटानिया में बड़ी नौका दुर्घटना हुई है। मॉरिटानिया के तट पर हुए हादसे में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि मॉरिटानिया प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई। मॉरिटानिया के तट रक्षक बल ने यह जानकारी दी है। काफी संख्या में लोगों के लापता होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।