श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार !

Delhi: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को कथित तौर पर “सरकारी धन का दुरुपयोग” करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. समाचार एजेंसी एएफपी ने एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के हवाले से बताया है कि सितंबर 2023 में एक ब्रिटिश विश्वविद्यालय में अपनी पत्नी के सम्मान में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन की यात्रा के बारे में पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया था, जब वह राष्ट्राध्यक्ष थे।

रानिल विक्रमसिंघे को गिरफ्तारी के बाद कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उन पर सरकारी संसाधनों का निजी इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा चलेगा। हालांकि विक्रमसिंघे ने सरकारी फंड का इस्तेमाल पत्नी की लंदन यात्रा में किए जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि पत्नी ने अपना खर्च खुद उठाया ना कि सरकारी धन का इस्तेमाल किया। विक्रमसिंघे को श्रीलंका के 2022 के आर्थिक संकट से निकालने वाले नेता की तरह देखा जाता रहा है। ऐसे में ये आरोप उनकी राजनीतिक छवि को बड़ा नुकसान कर सकते हैं।

श्रीलंका के वरिष्ठ नेता हैं विक्रमसिंघे

श्रीलंका की राजनीति में रानिल विक्रमसिंघे का बड़ा कद है। वह बीते पांच दशकों से श्रीलंका की राजनीति में अपनी जगह बनाए हुए हैं। रानिल 1977 में पहली बार सासंद बने थे और इसी साल वह मंत्री भी बने। मई 1993 को विक्रमसिंघे को पहली बार देश का प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया गया था।विक्रमसिंघे दूसरी बार 2001 से 2004 तक पीएम रहे।

रानिल विक्रमसिंघे 2015 से 2019 के बीच अलग-अलग मौकों पर तीन बार पीएम पद पर रहे। रानिल अब तक 6 बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और संसद में दो बार विपक्षी नेता की भूमिका निभा चुके हैं। रानिल विक्रमसिंघे को आर्थिक संकट और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच 2002 में श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे। बीते साल 2024 तक रानिल श्रीलंका के राष्ट्रपति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *