Punjab Flood: पंजाब में लगातार बारिश और बादल फटने से यहाँ के ज्यादातर जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करने वाले हैं। इस बीच सबसे पहले पीएम मोदी पंजाब राज्य का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर जाएंगे। पंजाब भाजपा की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। पार्टी की ओर से एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 9 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर आ रहे हैं।”
पंजाब के ज्यादातर जिले इन दिनों बाढ़ से प्रभावित हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करने वाले हैं। इस बीच सबसे पहले पीएम मोदी पंजाब राज्य का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर जाएंगे। पंजाब भाजपा की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। पार्टी की ओर से एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 9 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर आ रहे हैं।”
ਮਾਨਯੋਗ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜੀ 9 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਖੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।
ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਿਤ ਭਰਾਵਾਂ-ਭੈਣਾਂ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਿੱਧੀ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਦੁੱਖ ਵੰਡਾਉਣਗੇ ਅਤੇ ਪੀੜਿਤਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਹਰ ਸੰਭਵ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣਗੇ।
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਜੀ ਦਾ ਇਹ ਦੌਰਾ ਸਾਬਤ ਕਰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਭਾਜਪਾ ਸਰਕਾਰ ਹਮੇਸ਼ਾ…
— BJP PUNJAB (@BJP4Punjab) September 7, 2025
ये राज्य हुए हैं सबसे अधिक प्रभावित
पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्य सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी इनमें से कुछ क्षेत्रों का दौरा करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। उनका दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब कुछ राज्य सरकारों ने संकट से निपटने के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता की मांग की है।
शिवराज चौहान ने किया पंजाब का दौरा
इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के अमृतसर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अमृतसर में उन्होंने कहा कि बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए दो केंद्रीय दल भी पंजाब का दौरा कर रहे हैं और वे केंद्र को एक रिपोर्ट सौंपेंगे। अमृतसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चौहान ने कहा कि देश और मानवता की सेवा में पंजाबी हमेशा सबसे आगे रहे हैं।